फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   12 thousand consumers of the city will not get eight hours of electricity supply today

Sambhal News: शहर के 12 हजार उपभोक्ताओं को आज नहीं मिलेगी आठ घंटे बिजली आपूर्ति

Sat, 16 Nov 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 16 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
12 thousand consumers of the city will not get eight hours of electricity supply today
संभल। शहर के बिजलीघर में शनिवार को मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान आठ घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 12 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय ने बताया कि वीसीबी पैनल बदलने के चलते आपूर्ति बंद की जाएगी। इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी फीडर के उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल सकेगी। इसमें एसडीएम कोर्ट, टाउन एक, दो, तीन और चार के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। बताया कि हाईटेंशन लाइन के वीसीबी पैनल खराब हो गए हैं। इससे आपूर्ति सुचारू रखने में कई बार दिक्कत होती है। इसलिए शहर में आपूर्ति निर्बाध मिल सके इसके लिए यह कार्य किया जा रहा है। दिन में भी कई इलाके में आपूर्ति जल्दी मिल सकती है। कार्य सुबह से ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दिनभर रही ट्रिपिंग की समस्या, लोगों ने आपूर्ति बंद कर इन्वर्टर चलाए
नगर के कई मोहल्लों में शुक्रवार को बिजली की ट्रिपिंग की समस्या रही। इसके चलते लोगों ने घर की आपूर्ति बंद कर दी और इन्वर्टर से रोशनी की। यह समस्या सुबह से दोपहर बाद तक रही। इससे लोग परेशान नजर आए। हालांकि बिजली से संबंधित होने वाले कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसीबी पैनल बदले जाने हैं, इसलिए आपूर्ति सुबह 10 से शाम 6 बजे से बंद रहेगी। हालांकि दिन भी कई इलाके में बिजली आपूर्ति तब दी जा सकती है जब कार्य जल्दी निबट जाए।- संतोष त्रिपाठी, एसडीओ, शहर संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed