फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   117 patients were treated in the health fair

Sambhal News: आरोग्य मेले में 117 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 20 Jan 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 20 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
117 patients were treated in the health fair
जूनावई।
विज्ञापन

कस्बे की पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 117 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के 18, सर्दी- खांसी के 29, पेट संबंधी 11, त्वचा रोगी 21, बीपी के तीन, शुगर के तीन, टीबी रोगी दो, नेत्र के सात और 23 अन्य बीमारी से संबंधित मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. दिवाकर ने उन्हें बीमारी से संबंधित दवाइयां व जरूरी परामर्श दिए। चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों लगातार मौसम बदल रहा है। ऐसे में जिन मरीजों की इम्युनिटी पावर कम होती है। उन्हें बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियां जल्दी चपेट में ले लेती है। ऐसे में गर्म कपड़ें, गुनगुना पानी और सुबह- शाम बाहर जाने से बचे। साथ ही बाहर का खाना न खाए, मसालेदार व फास्ट फूड के सेवन से बचे। इस अवसर पर डा. पवन कुमार यादव, महेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आरोग्य मेले में सर्दी रोगियों की संख्या रही ज्यादा
धनारी। रविवार को कस्बे की पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले में 101 मरीज का उपचार हुआ। चिकित्सक ने बारी- बारी से मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाई के साथ- साथ सर्दी से बचाव की सलाह दी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई। उन्हें आयरन की दवा दी गई।
विज्ञापन


धनारी पीएचसी पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में 101 मरीज अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के दस, सर्दी के 49, पेट संबंधित 20, सांस रोगी 11, त्वचा रोगी छह, एनीमिया के पांच मरीज रहे। इसके अलावा टीबी रोगी व गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. एचआर रहमान ने बताया कि आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज सर्दी से पीड़ित आए। बताया कि ऐसे मरीजों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्हें गर्म पानी का इस्तेमाल करने और तेलीय भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट अभिषेक यादव, दुर्गेश यादव, नरेश चन्द, दुर्गेश कुमार, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




124 मरीजों का हुआ उपचार
बबराला। बबराला स्थित पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 124 मरीज खांसी, बुखार, जुकाम, पेट दर्द व त्वचा संबंधित पहुंचे। इसके अलावा सांस रोगी व गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें दवाई दी गई। चिकित्सक डॉ. विनय गंगवार ने सभी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें बीमारी से संबंधित दवाइयां दी। साथ ही सर्दी से बचाव की सलाह दी। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, विशेष शर्मा, नंद किशोर, मंजू आदि मौजूद रही।


सर्दी के कारण आरोग्य मेले में पहुंचे 35 मरीज
चंदौसी। मोहल्ला हनुमानगढ़ी पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए जन आरोग्य मेले में 35 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, पेट व त्वचा के रहे। महिला चिकित्सक डॉ. श्रेति गुप्ता ने बारी- बारी से मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। फिर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवाइयां दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट लेखपाल सिंह, मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed