{"_id":"5cb4e6e6bdec2213e3056108","slug":"11555359462-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पच्चीस हजार लोगों से शांति भंग होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पच्चीस हजार लोगों से शांति भंग होने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले के 25 हजार से अधिक से लोगों से शांति भंग की आशंका जताते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जिसमें अभी तक करीब दस हजार लोगों को निजी मुचलकों पर पाबंद किया जा चुका है। 15 हजार से अधिक पाबंद किए जाने शेष हैं।
लोक सभा चुनाव-2019 के तहत संभल जिले की तीन तहसीलों के सभी 11 थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्रों के लोगों को निजी मुचलकों पर पाबंद कराने के लिए चालानी रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों को भेजी है। जिनसे चुनाव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है।
इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट संभल के न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तक 10572 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी गई। जिसमें 4096 लोगों को पाबंद कर दिया गया जबकि 6476 लोग अभी शेष हैं। जिन्हें निजी मुचलकों पर पाबंद किए जाने की कार्रवाई चल रही है। इसी तरह चंदौसी उप जिला मजिस्ट्रेट क्षेत्र के सभी थानों ने 7377 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
जिसमें 2517 को निजी मुचलकों पर पाबंद किया गया। 4860 को पाबंद करने की प्रक्रिया चल रही है। गुन्नौर उप जिला मजिस्ट्रेट क्षेत्र के थानों ने 6761 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी।
जिसमें से 3190 को पाबंद किया गया और 3571 को पाबंद करने की प्रक्रिया चल रही है। इस तरह जिले में सुबह तक 24710 लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी गई, 9803 लोगों को पाबंद कर दिया गया। 14907 लोग अभी पाबंद होने से शेष है, जिन्हें पाबंद करने की प्रक्रिया अभी तेज है।