फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 farmers got deeds done for construction of district prison

Sambhal News: जिला कारागार निर्माण के लिए 11 किसानों ने कराए बैनामे

Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
11 farmers got deeds done for construction of district prison
चंदौसी (संभल)। जिला कारागार के निर्माण के लिए गांव घासीपुर में चिह्नित की गई 402 बीघा जमीन के बैनामे की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। बुधवार तक 11 किसानों ने 4.107 हेक्टेयर (64.98 बीघा) जमीन के बैनामे करा चुके हैं। 20 बैनामे होने के बाद राज्यपाल की ओर से नियुक्त प्रतिनिधि इन बैनामों को पंजीकृत कराएंगे। जिसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

संभल के जिला बनने से अभी तक जिला कारागार नहीं बन सकी है। काफी समय जिला कारागार के निर्माण के लिए कवायद चल रही है। शासन से अनुमति मिलने के बाद शासन ने बहजोई के गांव घासीपुर में कारागार के निर्माण के लिए 26.065 हेक्टेयर (402 बीघा) जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद मंगलवार से उप निबंधक कार्यालय चंदौसी में चिह्नित की गई भूमि के बैनामों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 11 किसान जमीनों के बैनामे करा चुके हैं। राज्यपाल की ओर से नियुक्त पवन प्रताप सिंह वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार की देखरेख में बैनामों की बची कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन



अनुसूचित जाति जनजाति की जमीनों का भी होगा अधिग्रहण
जिला कारागार के लिए अनुसूचित जाति जनजाति की जमीनों का भी अधिग्रहण किया जाएगा। सर्किल रेट से ज्यादा मूल्य मिलने पर इन किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जानकारी के अनुसार किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि में राजकीय सूची में दिए गए सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मिलेगा। वर्तमान में घासीपुर की सामान्य भूमि का सर्किल रेट 22 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और सड़क पर स्थित भूमि का मूल्य 24 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाम्प की दी जा रही छूट
अधिगृहीत की जा रही जमीनों के बैनामों में स्टाम्प पर छूट दी गई है। बैनामे के मूल्य पर एक प्रतिशत रसीद कटने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed