फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1045 advocates cast their votes for the Bar Council member.

Sambhal News: बार काउंसिल सदस्य के लिए 1045 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
1045 advocates cast their votes for the Bar Council member.
चंदौसी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य के लिए चुनाव चंदौसी स्थित जिला न्यायालय परिसर के बार रूम में दूसरे दिन शनिवार को भी शांति पूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन 536 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए चुनाव प्रदेश भर में चुनाव चल रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 333 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। जनपद संभल समेत कई जिलों में 30 व 31 जनवरी को चुनाव होना हुआ। दूसरे दिन शनिवार को जिले के चंदौसी स्थित जिला न्यायालय परिसर में बने बार रूम में न्यायिक अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह और एसीजेएम पराग यादव की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

यहां 1252 और पुरानी मुंसिफी के 27 अधिवक्ता मतदाता मतदाताओं को मतदान में भागीदारी करनी थी। पहले दिन शुक्रवार को 509 और दूसरे दिन शनिवार को 536 अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 1045 मतदाता अधिवक्ताओं ने वोट डाले। इस दौरान अनिल कुमार गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, सगीर सैफी, राहबहादुर, शकील वारसी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव तीरथ राज यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------



मतदान स्थल के बाहर प्रत्याशियों के बूथों पर लगी रही भीड़
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के दौरान पहले दिन जिला न्यायालय परिसर के बाहर सड़क के दोनों ओर प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ लगाए। सुबह से ही शाम तक प्रत्याशियों के समर्थक बूथों पर डटे रहे। अलीगढ़ आदि शहरों से प्रत्याशी भी सुबह ही आ गए और वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखे। वहीं मतदाताओं के लिए बूथों पर चाट पकौड़ी आदि का इंतजाम किया गया।





गुन्नौर में भी अधिवक्ता मतदाताओं ने किया मतदान



गुन्नौर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए चल रहे चुनाव के तहत गुन्नौर बार वेलफेयर एसोसिएशन में मतदान किया गया। पहले दिन शुक्रवार को एसोसिएशन के कुल 245 मतदाताओं में से 111 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि दूसरे दिन शनिवार को 109 ने मतदान किया। कुल 220 वोट डाले गए। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed