फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आदर्श गांव रहटौल में पहुंचे नोडल अधिकारी, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आदर्श गांव रहटौल में पहुंचे नोडल अधिकारी, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
आदर्श गांव रहटौल में पहुंचे नोडल अधिकारी, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
संभल। मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश के सचिव और जिले के नोडल अधिकारी ने अपने दौरे के दूसरे दिन संभल तहसील के रहटौल गांव का दौरा किया। जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के निष्पक्ष क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पोषाहार न बंटने की शिकायत की जिस पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई। साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद आदर्श गांव की सड़क टूटी होने पर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

विकासखंड संभल के गांव रहटौल पहुंचे नोडल अधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। जहां ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि गांव में 6 ट्रांसफार्मर पर 140 कनेक्शन हैं। नोडल अधिकारी ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लिए एक पेयजल योजना का प्रस्ताव भेजा गया है जिसे मंजूरी मिल गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया गांव में 436 शौचालय बनाए गए हैं और छूटे हुए 99 लाभार्थियों की सूची चयनित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि गांव को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क टूट गई है जिसे दोबारा से ठीक कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन के लिए कैंप लगाकर पात्र लोगों को चिह्नित करने के लिए कहा गया।

राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वहीं ग्रामीणों ने गांव में पोषाहार न बंटने की भी शिकायत की जिस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमृता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed