फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   धनारी के बमनपुरी में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, एक युवक के गोली लगी

धनारी के बमनपुरी में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, एक युवक के गोली लगी

Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
धनारी के बमनपुरी में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, एक युवक के गोली लगी
धनारी के बमनपुरी में दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, एक जख्मी
विज्ञापन

बबराला/धनारी (संभल)। शराब के नशे में गाली गलौज के बाद एक गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें दोनों ओर से पथराव हुआ। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक युवक के गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत में बहजोई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धनारी थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरी में सोमवार की देर शाम को दो युवक अपने घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने गाली देने का विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। दोनो ओर से छतों से पथराव शुरू हो गया। सूत्रों की माने तो तकरीबन बीस मिनट तक हुई पत्थरबाजी के बाद एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग भी हुई। जिसमें 35 वर्षीय सत्यवीर पुत्र लालसिंह के सिर में गोली गई । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष अता मौहम्मद गांव में पहुंचे मौके से एक युवक को पकड़ लिया और घायल अस्पताल भिजवा दिया। बता दे कि दोनों ओर से हुए पथराव में पूर्व कोटेदार की एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। फायरिंग के दौरान ग्रामीण सहम गए और किसी प्रकार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को अभी तक इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस गोली लगने की घटना पर भी संदिग्ध्ता जता रही है और मेडीकल रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed