फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: E-rickshaw drivers protest after SP MLA Iqbal Mahmood's statement, cross mark on photo

संभल: सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान पर बवाल, भड़के ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, फोटो पर लगाया क्रॉस का निशान

Sun, 19 Oct 2025 08:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:40 PM IST
सार

सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान रिक्शा चालक का बेटा रिक्शा चलाता है पर चालकों में भारी रोष फैल गया। विधायक के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने संभल में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विधायक को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Sambhal: E-rickshaw drivers protest after SP MLA Iqbal Mahmood's statement, cross mark on photo
सपा विधायक इकबाल महमूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इकबाल महमूद के बयान रिक्शा चालक का बेटा रिक्शा चलाता है...पर ई-रिक्शा चालकों ने रोष है। रविवार को ई-रिक्शा चालकों ने फ्लैक्सी दिखाकर विधायक के फोटो पर क्रॉस का लाल निशान लगाया और माफी मांगने की मांग की। साथ ही लिखा कि रिक्शा वालों का अपमान नहीं सहेगी संभल की आवाम।

विज्ञापन


रविवार को मुशीर खां तरीन के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने लाडम सराय से चौधरी सराय तक विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि रिक्शा चलाने वालों के बच्चे आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर, डॉक्टर व जज हैं।
विज्ञापन


कहा कि विधायक ने गरीब रिक्शा चालकों का अपमान किया है। उन्हें मांफी मांगनी चाहिए। मुशीर खां तरीन ने कहा कि इकबाल महमूद को सात बार विधायक बनाने में रिक्शा चलाने वाले लोगों का भी योगदान है। इसके बाद भी इनका अपमान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह कैसे किसी गरीब का अपमान कर सकते हैं। देश में तमाम हस्तियां गरीब परिवारों से जुड़ी हैं, जिनके पिता कुछ न कुछ करते थे। ऐसे भी कई उदाहरण हैं, जिसमें पिता ने रिक्शा चलाया और बेटा अधिकारी बन गया। इस दौरान जीशान खां, बब्बू खां, कलीम खां समेत काफी लोग मौजूद रहे।

सपा विधायक ने क्या कहा था
सपा विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि उनके बेटे को शहर के युवा काफी पसंद करते हैं। परिवारवाद की राजनीति के सवाल पर विधायक ने कहा था कि डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है।

इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनता है और रिक्शा चलाने वाले का बेटा रिक्शा चलाता है। इसी तरह राजनीतिक व्यक्ति का बेटा भी राजनीति ही करता है। इस बयान के बाद से ही शहर में जगह-जगह विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed