फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Samajwadi Party announces candidates from Meerut and Agra

यूपी का चुनावी रण: सपा ने नई सूची में मेरठ सीट पर बदला उम्मीदवार, आगरा से सुरेश चंद कदम को दिया टिकट

Mon, 01 Apr 2024 11:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

सपा ने मेरठ सीट से उम्मीदवार बदला है, यहां अतुल प्रधान को टिकट दिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, आगरा से सुरेश चंद कदम को चुनावी मैदान में उतारा है। अतुल प्रधान मौजूदा समय में सरधना से सपा के विधायक हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party announces candidates from Meerut and Agra
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने सोमावार देर रात आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर उम्मीदवारों आठवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दो उम्मीदवारों का एलान किया है। सपा ने मेरठ और आगरा सीट से अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। 

विज्ञापन


सपा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट को लेकर पिछले 17 दिन से चली आ रही खींचतान पर सोमवार रात विराम लग गया। सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान का प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था। अतुल प्रधान मौजूदा समय में सरधना से सपा के विधायक हैं। उनके सामने मेरठ से भाजपा के अरुण गोविल चुनावी मैदान में हैं। सपा ने मेरठ के अलावा आगरा से सुरेश चंद कदम को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


सपा में टिकट को लेकर खूब रार रही। भानु प्रताप सिंह के टिकट के कटने की चर्चा रही। हालांकि किसी और प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी। भानु प्रताप भी दावा कर रहे थे कि वही प्रत्याशी हैं। सोमवार को सपाइयों में हलचल तब और बढ़ गई, जब शहर विधायक रफीक अंसारी के अधिवक्ता ने उनके नाम से नामांकन पत्र ले लिया। इसके अलावा हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी टिकट को लेकर लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। इससे योगेश वर्मा और भानु प्रताप के समर्थकों में निराशा है। वहीं, अब स्थिति साफ हो गई है। भाजपा के अरुण गोविल, बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा के अतुल प्रधान के बीच मेरठ-हापुड़ लोकसभा का मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से टिकक मिलने के बाद सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष हमारे नेता आदरणीय अखिलेश यादव को हार्दिक धन्यवाद! जिन्होंने मेरठ की महान जनता का आवाज़ बुलंद करने का एव सेवा का मौका दिया! हम सब मिलकर ग़रीब-नौजवान-किसान के हक एव न्याय के लिये निरंतर संघर्ष करेंगे!'
अरुण गोविल के नामांकन में होंगे शामिल उपमुख्यमंत्री
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल मंगलवार को नामांकन करेंगे। सुबह 9:30 बजे एफ ब्लॉक शास्त्री नगर पर नामांकन सभा होगी। फिर नामांकन यात्रा सेंट्रल मार्केट से होते हुए गढ़ रोड, बुढ़ाना गेट होते हुए कचहरी पर जाकर खत्म होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन में 11:45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंक्वेट हॉल में नामांकन सभा में शामिल होंगे। चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वह वार्ता करेंगे। काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल कराकर पौने दो बजे दिल्ली चले जाएंगे।

सपा ने पहली सूची में इन्हें बनाया उम्मीदवार 
संभल से शफीकुर्रहमान बर्क 
फिरोजाबाद से अक्षय यादव 
मैनपुरी से डिम्पल यादव 
एटा से देवेश शाक्य
खीरी से उत्कर्ष वर्मा 
धौरहरा से आनन्द भदौरिया 
उन्नाव से अनु टंडन 
लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा 
फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य 
अकबरपुर से राजाराम पाल 
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा 
बस्ती से रामप्रसाद चौधरी 
गोरखपुर से काजल निषाद

दूसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक
आंवला से नीरज मौर्य
शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
हरदोई से उषा वर्मा
मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
बहराइच से रमेश गौतम 
गोंडा से श्रेया वर्मा
गाजीपुर से अफजाल अंसारी 
चंदौली से वीरेंद्र सिंह 

तीसरी सूची में किसे कहां से दिया टिकट
कैराना से इकरा हसन
बदायूं से शिवपाल यादव
हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल
बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन
 
चौथी सूची में किसे कहां से टिकट
बिजनौर से दीपक सैनी
मेरठ से भानु प्रताप सिंह (अब बदल दिया है) 
नगीना से मनोज कुमार 
लालगंज से दरोगा सरोज 
अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह
हाथरस से जसवीर बाल्मिक

पांचवीं सूची में किसे कहां से टिकट
आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव
इटावा से जितेंद्र दोहरे
गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर
सुलतानपुर से भीम निषाद
श्रिक से मनोज कुमार राजवंशी
जालौन से नारायण दास आहिरवार

छठी सूची में किसे कहां से टिकट
संभल से जियाउर्रहमान बर्क,
बागपत से मनोज चौधरी
गौतम बुद्ध नगर से राहुव अवाना
पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार
घोसी से राजीव राय
मिर्जापुर से राजेंद्र एस बिंद

सातवीं सूची
मुरादाबाद से एसटी हसन

आठवीं सूची
मेरठ से अतुल प्रधान (पहले भानु प्रताप सिंह को दिया था टिकट)
आगरा से सुरेश चंद कदम

लोकसभा का कार्यक्रम
पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed