फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   saifai top destination for UP govt

जनता के पैसे से अखिलेश-शिवपाल ने बनाई सेंचुरी

Thu, 02 Jan 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
saifai top destination for UP govt

यूपी के सीएम अखिलेश यादव को भले ही दंगा पीड़ितों से मिलने का टाइम न हो लेकिन वो सीएम बनने के बाद अपने गांव सैफई 46 बार जा चुके हैं और वो भी सरकारी हेलीकॉप्टर से।

विज्ञापन


अखिलेश के चाचा और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने भी सैफई जाने के लिए 51 बार सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया।

अखिलेश और शिवपाल दोनों ने ही लखनऊ से सैफई और फिर वापस लखनऊ तक के सफर के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल किया। एक आरटीआई के माध्यम से ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पिछले 21 महीनों में सपा सरकार के अफसर कहीं गए हो या नहीं लेकिन 7141 की आबादी वाले इटावा के गांव सैफई जाने में उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती।

सैफई, जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में आता है जहां से शिवपाल विधायक हैं और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र पड़ता है जहां से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही एक आईएएस अफसर को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि सैफई में एक स्वीमिंग पूल बनने में देर हो गई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में अखिलेश के सैफई महोत्सव में जाने पर काफी विवाद हुआ था। विपक्ष का आरोप था कि मुजफ्फरनगर और शामली में हालत खराब होने के बावजूद सीएम महोत्सव में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed