फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Zehra farmers will not plant sugarcane at Nanauta mill centers

Saharanpur News: नानौता मिल के सेंटरों पर गन्ना नहीं डालेंगे जेहरा के किसान

Tue, 29 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Zehra farmers will not plant sugarcane at Nanauta mill centers
गंगोह (सहारनपुर)। गांव जेहरा स्थित शुगर मिल नानौता के गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने का उठान नहीं होने से गुस्साएं गन्ना किसानों ने क्रय केंद्रों पर गन्ना नहीं डालने का निर्णय लिया है। मंडलायुक्त को पत्र प्रेषित कर उक्त केंद्रों को नजदीक पड़ने वाली उत्तम शुगर मिल शेरमऊ को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उक्त समस्या को लेकर गांव जेहरा में ग्राम पंचायत की आम सभा आयोजित की गई। बैठक में निर्णय उपरांत मंडलायुक्त को प्रेषित पत्र में किसान रफल सिंह, विपिन कुमार, मांगेराम, नवाब सिंह, रमेश चंद, सतपाल आदि ने बताया कि किसान सहकारी शुगर मिल नानौता का गन्ना क्रय केंद्र हर वर्ष गांव में ही स्थापित होता है। वर्तमान सत्र में जबकि चीनी मिल नानौता का पेराई सत्र चालू हुए 15 से 20 दिन गुजर चुके हैं, अभी तक ग्राम जेहरा के गन्ना क्रय केंद्र से कोई गन्ना उठान नहीं हुआ। उक्त गन्ना क्रय केंद्रों पर भारी लापरवाही व्याप्त है। बताया कि दिन प्रतिदिन गेहूं बुवाई का समय निकला जा रहा है, जिससे सभी किसानों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बताया कि उनके गांव से नानौता की दूरी 30 किलोमीटर, जबकि उत्तम शुगर मिल शेरमऊ की दूरी महज 13 किलोमीटर है। किसानों ने जनहित में उनके गन्ना उठान को नानौता शुगर मिल के स्थान पर उत्तम शुगर मिल शेरमऊ को आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed