फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Zeeshan in Firaheri and Kamlesh won the election of President in Daidnor

फिराहेडी में जीशान और दैदनोर में कमलेश के जीता प्रधानी का चुनाव

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan in Firaheri and Kamlesh won the election of President in Daidnor
दैदनोर में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी/गंगोह/साढौली कदीम/छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्रधान पद के दो पदों के लिए हुए मतदान का मंगलवार को मतगणना के बाद नतीजा घोषित कर दिया गया। पुंवारका के फिराहेड़ी में जीशान और गंगोह के दैदनोर में कमलेश देवी विजयी घोषित हुईं, जबकि साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर में रईसा और मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत कालूवाला जहानपुर में रीना निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित की गईं। खास बात यह रही कि चारों ग्राम पंचायतों में
विज्ञापन

पुंवारका ब्लॉक के गांव फिराहेड़ी में ग्राम प्रधान यूसुफ की मौत के बाद हुए चुनाव की मतगणना में दिवंगत प्रधान का बेटा जीशान 869 मत लेकर विजयी घोषित हुआ, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी नवीन त्यागी को 544 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी नाथीराम को केवल 71 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी जीशान को प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

गंगोह ब्लॉक की ग्राम पंचायत दैदनोर में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में दिवंगत प्रधान कृष्णपाल सिंह की पत्नी कमलेश देवी ने 416 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी संदीप को हराया। कमलेश को 940 और संदीप को 524 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर के प्रधान शौकत अली की मौत के बाद उनकी पत्नी रईसा को गांव की निर्विरोध प्रधान चुना गया। निर्वाचन अधिकारी त्रिवेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहद्दीनपुर से अनारक्षित प्रधान पद के लिए रइसा पत्नी शौकत का ही एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कांसेपुर से मछला पत्नी सोराज व ग्राम पंचायत मरवा से अक्षय पुत्र राजकुमार ने एक- एक नामांकन पत्र जमा कराए थे। इन्हें भी निर्विरोध चुन लिया गया। सैद मोहम्मदपुर गढ़ व अवावकपुर ग्राम पंचायत से सदस्य पद के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त न होने के चलते उक्त पद रिक्त रह गये।

ब्लॉक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत कालूवाला पहाड़ीपुर में प्रधान कल्याण सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी रीना सहित चार लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन बाकि तीन ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। ऐसे में रीना को प्रधान पद निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त रामखेड़ी में सचिन तेजपाल, मलकपुर में कहकशां, साहबपुरा में मुस्तकीम, नौसरहेड़ी मुनेश, भाकरोड़ में अंकित, बाकरपुर में उषा, मुजफ्फरपुर में मांगी निर्विरोध पंचायत सदस्य चुने गए। इन सभी को निर्वाचन अधिकारी अर्जुन सिंह राणा ने प्रमाणपत्र सौंपे।

कालूवाला जहानपुर की प्रधान रीना को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी

कालूवाला जहानपुर की प्रधान रीना को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed