फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yugank won silver in the National Athletics Competition

Saharanpur News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युगांक ने जीता रजत

Sun, 12 Mar 2023 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Yugank won silver in the National Athletics Competition
युगांक चौधरी
कर्नाटक के उद्दपी जनपद में आयोजित हो रही है 18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कर्नाटक के उद्दपी जनपद में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के युगांक चौधरी ने रजत पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन किया है। युगांक ने 800 मीटर दौड़ में यह पदक जीता हैं।

जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि 18 वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता उद्दपी जनपद के महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रही है। 12 मार्च को हुए 800 मीटर दौड़ मुकाबले में युगांक चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। युगांक चौधरी पिलखनी के रहने वाले हैंए जो भगत एथलेटिक्स एकेडमी में दीपक शर्मा से प्रशिक्षण लेते हैं। गुप्ता ने बताया कि इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ 27 अप्रैल से उजबेकिस्तान में होने वाली पांचवीं एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करेगा। उम्मीद है कि युगांक भी उक्त टीम का हिस्सा होंगे। युगांक को सुषमा बजाज, दीपक शर्मा, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अनिमेष सक्सेना, यशपाल सिंह पुंडीर, काशी नरेश यादव, ईश्वरपाल सिंह, रामशरण, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अविनाश कुमार, मनीष कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed