{"_id":"6a2082f75bfbf09fdb07539a","slug":"youtuber-who-questioned-madrasa-education-attacked-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-176814-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मदरसों की पढ़ाई पर सवाल उठाने वाले यूट्यूबर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मदरसों की पढ़ाई पर सवाल उठाने वाले यूट्यूबर पर हमला
Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। इंस्टाग्राम पर मदरसों की पढ़ाई को लेकर सवाल उठाना यू-ट्यूबर सूफियान को महंगा पड़ गया। बुधवार को गांव पहुंचने पर पांच-छह युवकों ने उस पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सूफियान घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद समेत एक अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा मोहन निवासी यू-ट्यूबर सूफियान ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदरसों की पढ़ाई पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सूफियान का विरोध कर रहे थे।
आरोप है कि बुधवार को सूफियान अपने एक साथी के साथ गांव पहुंचा तो घात लगाए युवकों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूफियान घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
घायल सूफियान ने उस्मान, हसीब, शाकिब, राकिब, सालिम सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। संवाद