फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   youth will learn the tricks of wormwood production

युवा सीखेंगे कीड़ाजड़ी उत्पादन के गुर

Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth will learn the tricks of wormwood production
सहारनपुर। जनपद में विश्व की सबसे महंगी मशरूम में शामिल कीड़ाजड़ी का उत्पादन करने वाले डॉक्टर विपिन परमार अब युवाओं को भी इसके उत्पादन करने के गुर सिखाएंगे। इसके लिए दो दिवसीय परिचयात्मक और चार दिवसीय एडवांस कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद मशरूम उत्पादन का हब बनता जा रहा है। जिले में 260 से अधिक इकाइयों में इस समय मशरूम का उत्पादन हो रहा है। कम लागत और बढ़िया मुनाफे के चलते युवाओं का रुझान भी तेजी से मशरूम उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में रिसर्च साइंटिस्ट रहे डॉक्टर विपिन परमार ने पहली बार मशरूम की कीड़ाजड़ी प्रजाति का उत्पादन जनपद में शुरू किया है। जनवरी माह से इसका उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। बढ़िया भाव के चलते जिले के युवाओं का रुझान अब कीड़ाजड़ी के उत्पादन के प्रति हो रहा है। इसको देखते हुए युवाओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र का सहयोग रहेगा। डॉक्टर विपिन परमार ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा से बायोकेमिस्ट और पैथोलॉजिस्ट भी बुलाए जाएंगे। जिससे युवाओं को कीड़ाजड़ी उत्पादन की पूरी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed