फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth stunting on bike collided with tractor, died

Saharanpur News: बाइक पर स्टंट कर रहा युवक ट्रैक्टर से टकराया, मौत

Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth stunting on bike collided with tractor, died
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कस्बे में रुड़की रोड पर केटीएम बाइक पर स्टंट कर रहे युवक की ट्रैक्टर से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली के गांव लबकरी निवासी फैजान (23) पुत्र इनाम मंगलवार की सुबह 11 बजे अपनी केटीएम बाइक पर सवार होकर कस्बे से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रुड्की रोड पर डिवाइडर खत्म होते ही उसने बाइक का अगला टायर उठाते हुए स्टंट करना शुरू कर दिया। बाइक की तेज रफ्तार थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक पर उसका नियंत्रण हट गया और बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। फैजान का सिर ट्रैक्टर के बंपर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास मौजूद लोग आनन फानन में उसे उठा कर सामने ही स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक यमुनानगर के खिदराबाद में वेल्डिंग का काम करता था। जबकि उसके पिता सब्जी बेचते हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि युवक ने हेलमेट के साथ ही कुहनी और घुटनों पर भी सेफ्टी गार्ड लगा रखे थे, लेकिन स्टंट के दौरान सिर ट्रैक्टर से टकराने पर उसकी मौत हो गई। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। फिर भी उन्होंने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed