{"_id":"63fba80f4ac4a042850e2444","slug":"youth-should-come-forward-for-dowry-free-marriages-saharanpur-news-c-14-1-134238-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दहेज रहित शादियों के लिए आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दहेज रहित शादियों के लिए आगे आएं युवा
Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। उत्तर प्रदेश क्षत्रीय महासभा की बैठक में युवा को शिक्षित कर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन को युवा वर्ग आगे आए।
गांव मुसैल में पूर्व प्रधान राजु राणा के निवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर बल दिया। जिला संरक्षक साहब सिंह पुंडीर और मा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दहेज रहित शादियों के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि समाज में लोग बेटियों को बोझ न समझें। जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मंडोरा कुशलपाल सिंह राणा और युवा जिलाध्यक्ष गौरव चौहान ने बड़गांव में खुले में रखी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सुंदरीकरण की मांग की। महानगर अध्यक्ष विजेंद्र तोमर, युवा महानगर अध्यक्ष रामसेतु राणा और दुष्यंत पुंडीर ने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास से बच्चों को अवगत कराना चाहिए ताकि वे संस्कारित बन सकें। बैठक में डाॅ. देवराज सिंह पुंडीर, अशोक चौहान, पवन सिंह, सोम कुमार राणा, ध्यान सिंह, राजेंद्र राणा, सत्यपाल प्रधान, विवेक पुंडीर, मदन सिंह राणा, राजेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्यपाल प्रधान बेहड़ा खुर्द और संचालन प्रदेश महामंत्री दुष्यंत राणा ने किया।