फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth sexually assaulted an 85 year old woman in mango garden in Saharanpur, case registered against accused

मानवता शर्मसार: युवक ने 85 साल की वृद्धा को बनाया हवस का शिकार, दादी की हालत देख रोने लगा पोता, परिजन भी हैरान

Wed, 20 Sep 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Sep 2023 06:39 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया।युवक ने 85 साल की वृद्धा के साथ आम के बाग में दुष्कर्म किया। वहीं, मौके पर पहुंचा पोता दादी की हालत देखकर रोने लगा। इसके बाद कोतवाली लेकर पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Youth sexually assaulted an 85 year old woman in mango garden in Saharanpur, case registered against accused
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आम के बाग में मवेशियों के लिए चारा काट रही 85 साल की वृद्धा के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसका साथी रास्ते पर खड़ा रहा। पीड़िता के पोते की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली 85 साल की वृद्ध आम के बाग में काम करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में वृद्धा के पोते ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी दादी बाग में मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान दो युवक बाग में पहुंचे। एक युवक बाहर रास्ते पर खड़ा हो गया और दूसरा बाग के अंदर जाकर उसकी दादी से पेड़ों के बारे में पूछने लगा। इससे पहले की उसकी दादी समझ पाती युवक ने उसे जमीन पर गिरा दिया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बाग मालिक और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर

उधर, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed