फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth reached the police station after killing the wood trader

Murder: लकड़ी कारोबारी की हत्या कर थाने पहुंचा मोबीन, सामने आई मर्डर की बड़ी वजह, हर कोई हैरान

Wed, 07 Sep 2022 08:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 08:15 AM IST
सार

पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर मोबीन ने लकड़ी कारोबारी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस से गिरफ्तार करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Youth reached the police station after killing the wood trader
सहारनपुर में लकड़ी कारोबारी की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर एक युवक ने पत्नी के प्रेमी लकड़ी कारोबारी की चाकू से गला रेतकर और सीने पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस से बोला कि वह हत्या करके आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद लकड़ी कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


महानगर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी निवासी अब्दुल कय्यूम (31) लकड़ी कारोबारी था। एकता कॉलोनी स्थित उसके दूसरे मकान में गांव पिंजौरा निवासी मोबीन अपनी पत्नी अफसाना के साथ किराए पर रहता है। पुलिस के मुताबिक, मोबीन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए मोबीन की पत्नी अब्दुल कय्यूम से मदद मांगती थी। इसी दौरान अफसाना और अब्दुल कय्यूम के साथ अनैतिक संबंध हो गए, जिसका पता मोबीन को लग गया।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने कय्यूम को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार की रात 12 बजे अब्दुल कय्यूम चिलकाना रोड से अपने लकड़ी के कारखाने पर जा रहा था। मोबीन ने चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के पास उसे सड़क पर रोक लिया। पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मोबीन ने गर्दन रेतकर और सीने पर चाकू से वार कर अब्दुल कय्यूम की हत्या कर दी। अब्दुल का कत्ल करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से चाकू साथ लेकर थाना कुतुबशेर पहुंच गया, जहां उसने खुद ही अब्दुल कय्यूम की हत्या करना स्वीकार किया और पुलिस को चाकू भी सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल देहात कोतवाली का होने की वजह से थाना कुतुबशेर पुलिस ने वहां की पुलिस को सूचना दी। इसका पता लगते ही देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहां मौके पर अब्दुल का शव पड़ा मिला। जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के पास से चाकू, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: नहीं कांपे पिता के हाथ: कहीं बेटी को दी खौफनाक मौत तो कहीं काटा लाडली का सिर, तीसरी वारदात से भी कांपा कलेजा

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अनैतिक संबंध में लकड़ी कारोबारी की हत्या हुई है। मृतक के पुत्र दानिश की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed