फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth Murdered with Blow to the Head; Body Found Lying in Orchard

Saharanpur News: सिर पर वार कर युवक की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव

Sun, 12 Apr 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth Murdered with Blow to the Head; Body Found Lying in Orchard
गागलहेड़ी। कैलाशपुर गांव में कब्रिस्तान के पास एक युवक की ईंट और सीमेंट की टाइल्स से वार कर हत्या कर दी गई। सिर में चोट के निशान हैं। उसका शव आम के बाग में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

कैलाशपुर गांव में कब्रिस्तान के पास पठेड़ गांव निवासी अनुज राणा का आम का बाग है, जिसकी देखभाल कैलाशपुर निवासी अमजद करता है। अमजद पिछले चार दिन से शादी में गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अमजद बाग में पहुंचा। यहां देखा कि एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव के पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 40 साल है और शव दो दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन

शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई हो। उसके सिर पर पीछे की तरफ चोट के निशान हैं। सिर पर खून चिपका हुआ है। इसके साथ ही शव के पास एक ईंट और सीमेंट की टाइल्स मिली, जिस पर खून लगा है। हाथापाई की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बाहर का रहने वाला हो सकता है मृतक
जांच करने पर पुलिस को उसकी जेब से कुछ नहीं मिला है। उसने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक आसपास क्षेत्र का रहने वाला नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर बंद पड़ी फैक्टरी की दीवार फांदकर भागे। बाग और फैक्टरी के बीच में दीवार बनी हुई है, जो आधी टूटी हुई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है।

--------
शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी मौत कैसे हुई, यह कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

- मनीश चंद्र, सीओ सदर

गलोड़ में किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग

गलोड़ में किशोरी को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed