{"_id":"644820674a0c1aaa4703c8a4","slug":"youth-killed-in-road-accident-one-youth-injured-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-257-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक युवक घायल
Wed, 26 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद में स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में मेला देखकर अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी सावन (20) सोमवार देवबंद में श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मेला देखने के लिए आया था। देर रात बाइक द्वारा घर लौटते समय स्टेट हाईवे स्थित सैनपुर गांव के समीप सामने से आ रहे सहारनपुर के शारदा नगर निवासी विनोद (25) की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चरथावल निवासी सावन को मृत घोषित कर दिया। जबकि विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे सावन के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।