फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed in collision of two bikes, four serious including girl

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, युवती सहित चार गंभीर

Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in collision of two bikes, four serious including girl
सड़क हादसे का घायल - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/सरसावा (सहारनपुर)। थाना चिलकाना के गांव चलाकपुर के पास हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवती तथा तीन युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर चिलकाना-सरसावा मार्ग पर ग्राम चलाकपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बताया गया कि एक बाइक पर एक युवती तथा दो युवक सवार थे। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। किसी राहगीर ने दुर्घटना की सूचना चिलकाना पुलिस को दे दी तो थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पांचों घायल कादिर (20) आमिर (25) निवासीगण ग्राम छापुर थाना नकुड़, रजत (22) तथा जोनी (25) ग्राम हरोड़ा थाना गागलहेड़ी तथा युवती शालू (19) वर्ष ग्राम चलाकपुर को पुलिस की गाड़ियों में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती सहित चार अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बाइक पर कादिर तथा आमिर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर रजत, जोनी और शालू थे। घायल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। मृत घोषित किए गए युवक की पहचान जोनी (25) निवासी ग्राम हरोड़ा के रूप में हुई है। युवकों की जेब से मिले पहचान पत्रों तथा फोन काल के आधार पर पांचों घायलों की पहचान की गई। बाइक पर सवार युवकों के कानों में मोबाइल से जुड़ी लीड लगी हुई थी। किसी के सिर पर हेलमेट भी नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दी दे गई है।
विज्ञापन

दोस्त की ससुराल आया था जोनी
चिलकाना। दुर्घटना में मृत जोनी हरोड़ा निवासी है तथा अपने मित्र रजत के साथ उसकी ससुराल गांव चलाकपुर आया हुआ था। रजत की शादी अगले महीने शालू के साथ होनी है। चिलकाना में खरीदारी करने के बाद तीनों बाइक द्वारा गांव आ रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में घायल युवती

हादसे में घायल युवती- फोटो : SAHARANPUR

सड़क हादसे में घायल युवक

सड़क हादसे में घायल युवक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed