फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed by truck collision, jammed

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने जाम लगाया

Sun, 19 Nov 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा Updated Sun, 19 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा में एक ट्रक के नीचे आने पर युवक की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे कुछ मजदूर ट्रेन से उतरकर गांव इब्राहिमपुरा लौट रहे थे।

जैसे ही मजदूर इब्राहिमपुरा के पास पहुंचे तो सामने से लकड़ी से भरा एक ट्रक आ गया। इससे बचने की जुगत में सभी लोग सड़क से नीचे कच्चे रास्ते पर आ गए। लेकिन इसी बीच एक युवक अचानक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया और बुरी तरह से कुचला गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक की पहचान समीप के गांव मंडोरा के प्रताप के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को जैसे ही युवक की मौत का पता चला तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सरसावा तथा चिलकाना पुलिस भी पहुंच गई। किसी प्रकार परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed