फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed by hitting a stick in the head

मामूली कहासुनी में युवक के सिर में मारा डंडा, मौत

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by hitting a stick in the head
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शकलापुरी में सिगरेट पीने को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच एक युवक ने दूसरे के सिर में डंडा मार कर उसे घायल कर दिया। रात में जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने की वजह से मौत होना आया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की देर शाम की है। पुलिस के मुताबिक गांव शकलापुरी निवासी सन्नी (21) पुत्र बाबूराम का पड़ोस में रहने वाले अर्जुन के साथ सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया, जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर दोनों के परिजन एकत्र हो गए, जो मामला शांत कराने में लगे थे। पुलिस के मुताबिक इसी बीच अर्जुन ने सन्नी के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसके सिर में गुम चोट आई। तब, दोनों के परिजनों ने मामला निपटा लिया और लोग अपने घर चले गए। बुधवार की रात डेढ़ बजे सन्नी के सिर में बहुत तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बाबूराम ने अर्जुन, अनुज और विनय निवासी शकलापुरी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसके पुत्र को मारने में अर्जुन के साथ अनुज और विनय भी शामिल थे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने की वजह से मौत होने आया है। पुलिस ने अर्जुन, अनुज और विनय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed