फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth Held Hostage and Beaten; FIR Filed Against Six Under SC/ST Act

Saharanpur News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, छह लोगों पर एससी-एसटी में प्राथमिकी

Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth Held Hostage and Beaten; FIR Filed Against Six Under SC/ST Act
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की वेद विहार कॉलोनी में उधार दिए गए रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


वेद विहार कॉलोनी निवासी सीमा ने तहरीर देकर बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मकान में किराए पर रहने वाले विपिन कुमार और उसकी पत्नी स्वाति ने बीमारी का हवाला देकर उनसे 90 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि जनवरी 2025 में 50 हजार और अप्रैल 2025 में 40 हजार रुपये दिए गए, जिन्हें दो माह में लौटाने का वादा किया गया था। तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष ने कई बार जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

नौ फरवरी 2026 उनके बेटे सागर को आरोपियों ने न्यू लक्ष्मीपुरम क्षेत्र से जबरन बाइक पर बैठाकर काजीपुरा ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। उसके पास रखे पांच हजार रुपये और बेटे का मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय उसके बेटे का ही चालान कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता कोर्ट पहुंची। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विपिन कुमार, श्रवण कुमार, अंकित कुमार, शंकर, नितिन और अरशद के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed