फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth from Sardhana and Mawana will run today alongside 790 businessmen from Gautam Buddha Nagar.

Saharanpur News: गौतमबुद्धनगर और मेरठ के 790 अभ्यर्थी सफल, आज दौड़ेंगे सरधना और मवाना के युवा

Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth from Sardhana and Mawana will run today alongside 790 businessmen from Gautam Buddha Nagar.
जोश और जुनून देश की रक्षा का-सहारनपुर के स्टेडियम में आयोजित अ​ग्निवीर भर्ती रैली के तहत अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को गौतमबुद्धनगर और मेरठ की तहसीलों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ में 790 अभ्यर्थी सफल रहे। आज सरधना और मवाना तहसील के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
सेना द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी, सदर एवं जेवर तहसीलों तथा मेरठ जनपद की मेरठ सदर तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 1250 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 1080 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। दौड़ परीक्षा में 790 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल देर शाम तक जारी रहे। स्टेडियम में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हुई थी। इसमें 13 जिलों के लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सोमवार को मेरठ की सरधना और मवाना तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंगलवार को सहारनपुर जिले की सभी पांचों तहसील बेहट, सदर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान के अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेंगे। इसके बाद तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। स्टेडियम में भर्ती रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले अभ्यर्थी
- मेरठ की सदर तहसील से आए हर्षित अरोड़ा ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही सहारनपुर पहुंच गए थे। सेना में भर्ती होने के लिए उत्साहित हैं।

- मेरठ सदर तहसील निवासी गर्वित ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी दिनों से मेहनत कर रहे हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का इंतजार था।
- मेरठ सदर तहसील निवासी रिशु ने बताया कि सेना में जाने का सपना बचपन से हैं। इसके लिए जीतोड़ मेहनत की है। दौड़ में सफल होने के लिए कई महीनों से अभ्यास किया है।

- मेरठ सदर तहसील निवासी अंश ने बताया कि दोस्तों के साथ लिखित परीक्षा का फॉर्म भरा था। दौड़ में सफल होने के लिए तैयारी की है।

जोश और जुनून देश की रक्षा का-सहारनपुर के स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तहत अंबाला

जोश और जुनून देश की रक्षा का-सहारनपुर के स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तहत अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed