फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth from Mumbai found corona positive

मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव मिला

Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth from Mumbai found corona positive
रामपुर मनिहारान में दो माह के बच्चे का कोरोना सेम्पल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। पॉजिटिव आया युवक तल्हेड़ी बुजुर्ग देवबंद का रहने वाला है, जो 15 मई को महाराष्ट्र के अकोला से लौटा था। इसके साथ ही अब सहारनपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 205 पहुंच गई है। हालांकि इनमें 185 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जनपद में 20 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

संक्रमित युवक नौ मई को मुंबई से चला था जो 15 मई को गांव पहुंचा था। उसको जनता इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। 17 मई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही युवक को कोविड-19 सेंटर फतेहपुर में शिफ्ट किया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए परिवार के 12 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। सभी के सैंपल भेजे जा रहे हैं। युवक के मोहल्ले को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो माह के बच्चे का सैंपल लिया
रामपुर मनिहारान। प्रवासी कामगारों के लिए गोचर कृषि इंटर कॉलेज में बनाए गए आश्रय स्थल में ठहरी एक महिला के दो माह के बच्चे का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। बुधवार को कुल 16 कामगारों के सैंपल लिए गए, जिनमें यह बच्चा भी शामिल है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार, जसबीर सिंह, मुंतयाज आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदेश शासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी अनुराग पटेल ने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर भेजे दो प्रवासी गायब
नानौता। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में बने शेल्टर होम से मंगलवार की रात 27 प्रवासियों को विभिन्न जगहों पर क्वारंटीन सेंटरों में भेजा गया था। बस से सात प्रवासियों को नानौता क्वारंटीन सेंटर पर उतरना था, मगर वहां पांच ही लोग पहुंचे। इसके बाद सेंटर इंचार्ज एडीओ पंचायत राशिद अली ने यह कहते हुए अन्य लोगों को भी एंट्री नहीं दी कि जब तक निर्धारित संख्या के व्यक्ति उनके पास नहीं आएंगे, वह एंट्री नहीं देंगे। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों से विमर्श के बाद पांच लोगों को ही क्वारंटीन किया गया।
चिकित्सक के परिवार के लिए सैंपल
देवबंद। मुरादाबाद से देवबंद आए चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद चिकित्सक के माता-पिता समेत छह परिजनों के सैंपल बुधवार को लिए गए। चिकित्सक के पिता के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। क्लीनिक सहित एरिया को सैनिटाइज कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि संक्रमित चिकित्सक मुरादाबाद के कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे। जहां क्वारंटीन में रहने के दौरान उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आने पर उन्हें भी कोविड-19 अस्पताल फतेहपुर में भर्ती किया गया है।

सेंटर का निरीक्षण किया
चिलकाना। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने बुधवार को डीटीएस डिग्री कॉलेज में चल रहे क्वारंटीन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेंटर में रह रहे 195 लोगों के भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। नगर पंचायत के ईओ जितेंद्र राणा, सेंटर प्रभारी डॉ. राजीव सैनी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed