फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies of fever, dengue confirmed in four people

Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, चार लोगों में डेंगू की पुष्टि

Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever, dengue confirmed in four people
सहारनपुर/बड़गांव। जिले में बुखार से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कागजों में एक भी दर्ज नहीं है। बीते 24 घंटे के भीतर बड़गांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी में युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। वहीं, चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के दल्हेड़ी निवासी अमित शर्मा के छोटे बेटे हिमांशु शर्मा (18) को करीब तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उसका परिजनों ने पहले प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। उसके बाद ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह उसकी हालात बिगड़ गई और मौत हो गई। बुखार से हुई युवक की मौत की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को डेंगू के चार मरीज मिले हैं, जो देहात के अलावा शहर की अलग-अलग काॅलोनियों के रहने वाले हैं। इनके यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 126 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed