{"_id":"6570c1013a5728cddf057b84","slug":"youth-dies-of-fever-chaos-among-family-members-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-14258-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बुखार से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 07 Dec 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। बुखार से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है वहीं गांव में भी शोक की लहर है।
गांव मुबारिकपुर निवासी किसान मनजीत के पुत्र मोनू (29) को लगभग 20 दिन पूर्व बुखार आया था। उस वक्त उसने सहारनपुर में निजी चिकित्सक से उपचार कराया था और वह ठीक हो गया था। परिजनों के अनुसार उसे तीन दिन पूर्व दोबारा बुखार आया जिसके बाद वह फिर से सहारनपुर से दवाई ले आया था। इस बार उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे देहरादून अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लगभग चार वर्ष पूर्व मोनू का विवाह हुआ था। उसके एक वर्ष की पुत्री है। मोनू की मौत से उसकी माता बबली, पत्नी बुलबुल और पिता मनजीत सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।