फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies of dengue

युवक की डेंगू से मौत

Tue, 24 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue
बड़गांव। जोलीग्रांट अस्पताल में भर्ती युवक की डेंगू बुखार से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी ग्राम प्रधान सुखपाल शर्मा ने बताया कि उनके 27 वर्षीय भतीजे नवनीत शर्मा पुत्र शीशपाल शर्मा को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। सामान्य बुखार मानकर शुरुआत के दो-तीन दिनों तक गांव में ही निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। आराम नहीं मिलने पर उसे सहारनपुर के मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आराम नहीं होने पर वहां से देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर उसे डेंगू होने की पुष्टि की। इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती रही और सोमवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। डेंगू बुखार से हुई युवक की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ वहीं ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। उधर डिप्टी सीएमओ विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed