फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in road accidents, two serious including woman

सड़क हादसों में युवक की मौत, महिला सहित दो गंभीर

Fri, 25 Oct 2019 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accidents, two serious including woman
छुटमलपुर देहरादून राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/नानौता (सहारनपुर)। छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह कैंटर के साथ हुई कार की जबरदस्त टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर के चालक परिचालक अपना वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम पर भेजा। उधर नानौता में दो अलग अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमानतगढ़ पुलिस चौकी के पास देहरादून की तरफ से आ रहे स्विफ्ट कार सवार 36 वर्षीय अभिषेक कौशिक पुत्र अंबरीश शर्मा निवासी कनखल हरिद्वार की कार की टक्कर सामने से आ रहे कैंटर से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में बुरी तरह फंस गया। पास ही मौजूद चौकी पुलिस से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके शव को किसी तरह बाहर निकाल कर पंचनामा भर शव पीएम पर भेजा। अभिषेक वर्तमान में आवास विकास कालोनी रुड़की में किराए के मकान में रह रहा था। उधर हादसे के बाद कैंटर के चालक परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी अंकित अपनी पत्नी शालू के साथ सहारनपुर से अपने गांव जा रहा था। गांव खुडाना नहर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से वे नीचे गिर गए। इसमें शालू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अंकित को मामूली चोट आई है। इसके अलावा गांव जंधेड़ी के पास शामली की ओर जा रही कार की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इसमें कार सवार बेहट क्षेत्र निवासी संजय गंभीर घायल हो गया। पहले हादसे की घायल महिला सहित दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed