फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in drowning in East Yamuna while taking bath

नहाते वक्त पूर्वी यमुना में डूबने से युवक की मौत

Sun, 30 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in drowning in East Yamuna while taking bath
बेहट (सहारनपुर)। सहारनपुर के मोहल्ला नूरबस्ती से दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम नहाने आए युवक की पूर्वी नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सहारनपुर की नुरबस्ती निवासी मोनिस (18) पुत्र नफीस शुक्रवार शाम अपने छह दोस्तों के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग के पास जल विद्युत परियोजना पर पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय मोनिस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन जब तक वह डूब चुका था। साथियों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रातभर मोनिस की तलाश में नहर किनारे बैठे रहे। शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और शव की तलाश शुरू की। इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मोनिस के शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने का अनुरोध किया था, जिस पर लिखा पढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed