फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in conflict, report filed against 15

संघर्ष में युवक की मौत, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सात को भेजा जेल

Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in conflict, report filed against 15
संघर्ष में युवक की मौत, 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नानौता। ग्राम ढाकादेई में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पिता ने एक महिला सहित 15 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सात हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, आर्थिक मदद की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को सड़क पर खड़ी कर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। विधायक देवेंद्र निम, सीओ गंगोह मो. रिजवान अहमद व तहसीलदार विपिन त्रिवेदी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
थाना क्षेत्र के गांव ढाकादेई में फाग वाले दिन दो पक्षों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। इसमें एक पक्ष के प्रीतम पुत्र मामचंद, सुनील पुत्र देवी, अश्वनी पुत्र सुखपाल व बिंदराज पुत्र लोती घायल हो गए। उपचार को ले जाते वक्त बिंदराज कश्यप (26) की रास्ते में मौत हो गई। तीनों घायलों जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ गंगोह मो. रिजवान अहमद व थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक के पिता लोती कश्यप ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र बिन्दराज अपने भाइयों के साथ खेत से आ रहा था, जिनमें आपस में ही किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच उनकी अनुसूचित समाज के युवक से कहासुनी हो गई। इस पर उस समाज के लोगों ने उन पर लाठी, डंडों व ईंटों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्तिक पुत्र सुलेख, सुधीर पुत्र ब्रजपाल, निर्दोष उर्फ नीटू पुत्र ब्रजपाल, अनिल पुत्र सुंदर, दीपक पुत्र शीशपाल, ओमबीर पुत्र रामपाल उर्फ पाल्ला, रोजी पुत्र धर्मवीर, आकाश पुत्र अमरपाल, सागर पुत्र रामपाल, रोबिन्द पुत्र मेहर सिंह, जसबीर पुत्र रामकला, प्रताप पुत्र अजब सिंह उर्फ अजबा, रजनीश सनीकेत पुत्र सुखबीर उर्फ सड़ा, सोनू पुत्र सुखबीर उर्फ सड़ा तथा रेखा पत्नी सुधीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए सात आरोपी रजनीश उर्फ सनीकेत, सोनू, ओमबीर, प्रताप, निर्देश उर्फ नीटू, जसबीर व अनिल को पकड़कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से मारपीट में इस्तेमाल किए गए लोहे के सरिये, बांस की बाही व लाठियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर एंबुलेंस को खड़ा कर जाम लगा दिया। ग्रामीण मौके पर एसडीएम रामपुर मनिहारान को बुलाने तथा मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, सीओ गंगोह मो. रिजवान अहमद, तहसीलदार रामपुर मनिहारान विपिन त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख पति विजयपाल सिंह आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीण शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। विधायक देवेंद्र निम द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना के अंतर्गत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने तथा सीओ गंगोह मो. रिजवान अहमद के शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के आश्वासन पर ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

मामूली विवाद में एक युवक की हत्या हो गई, जबकि कुछ घायल हैं। 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सात को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - अतुल शर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed