फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies from Corona, death toll reaches 21

कोरोना से युवक की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 21 पहुंचा

Fri, 07 Aug 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from Corona, death toll reaches 21
सहारनपुर। जिले में कोरोना से बृहस्पतिवार को एक और मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा 21 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर के मंडी समिति रोड निवासी 43 वर्षीय युवक को सांस की बीमारी थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। एहतियातन युवक की कोरोना जांच कराई गई थी, जो एक अगस्त को पॉजिटिव आई थी। इसके चलते युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। वहां बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:50 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। शव का पूरी सावधानीपूर्वक सुपुर्दे खाक किया गया। युवक की मौत से एक ओर जहां परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, लगातार हो रही मौतों को लेकर प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारी टेंशन में हैं। कोविड सेंटरों में भर्ती मरीज भी दहशत में हैं। सहारनपुर में कोरोना से अभी तक 21 मौत हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने भी युवक की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed