फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies due to drowning in Dhamola

ढमोले में डूबने से युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Dhamola
सहारनपुर। नगर कोतवाली के न्यू गोपाल नगर के पास सोमवार रात एक युवक ढमोला नदी में डूब गया। रात होने के कारण उसके डूबने का पता देर से लगा। जब तक पुलिस, दमकल विभाग की टीम और अन्य लोग उसे निकालते तब तक वह दम तोड़ चुका था। अभी तक शव की शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ढमोले के पास रहने वाले कुछ लोगों सलीम, जगीर और हुसना ने बताया कि रात करीब आठ बजे न्यू गोपाल नगर के पास ढमोला नदी में पानी काफी अधिक है। इसी के पास एक युवक भागते हुए अचानक ढमोला की ओर गिर गया। वह मोहल्ले की ही गली से बाहर की ओर आया था। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवक दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया। इन दोनों विभागों की टीम के साथ ही स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों की मदद से रात करीब साढ़े नौ बजे युवक को निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। देखने में यह युवक किसी ग्रामीण क्षेत्र का लग रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से ढमोला के पास रहने वाले बच्चों और अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। कुछ दिन पहले ही कासिम कालोनी के पास पांवधोई नदी में एक बालक की डूबने से मौत हो गई थी। यह बालक अन्य साथियों के साथ नहा रहा था। दो बच्चे तो किसी तरह बाहर आ गए थे। लेकिन एक बालक नदी में रह गया और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed