फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after being hit by broken power wire

टूटे पड़े बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by broken power wire
अंबेहटा। एचटी लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आ कर ग्राम ढायकी निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव का अमित (28) पुत्र सहसपाल मंगलवार शाम को खेत में काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि खेत में एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा था जिसका अमित को पता नहीं था। इसी दौरान वह तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के किसानों ने उसे नीचे गिरते देखा तो वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों को खबर कर उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक के मना करने पर वे उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में अमित ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, अवर अभियंता सूर्यभान प्रजापति ने बताया कि तार टूटने की कोई सूचना ग्रामीणों द्वारा नहीं दी गई थी। फिर भी वे मामले को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed