फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   youth deadbody found floating on Ganga river, he was sank while taking bath in the river in saharanpur

यूपी : सहारनपुर में 24 जुलाई को गंगा में डूबे युवक का शव मिला, दो दोस्तों के साथ गया था घूमने

Wed, 28 Jul 2021 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Jul 2021 03:36 PM IST
सार

बुधवार सुबह गंगा किनारे पर एक शव को तैरते होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया।  शव की पहचान रिजवान के रूप में हुई। रिजवान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
youth deadbody found floating on Ganga river, he was sank while taking bath in the river in saharanpur
गंगा में डूबे युवक का शव मिला - फोटो : amar ujala, saharanpur

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 24 जुलाई को गंगा में डूबे युवक का शव बेगावाला क्षेत्र में गंगा में तैरता मिला। युवक अपने दो साथियों के साथ बैराज पर घूमने गया था। युवका शव गंगा में दिखने की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को गांव खेड़की निवासी बाबू का पुत्र रिजवान उम्र 21 वर्ष गांव के अपने दो साथियों के साथ बैराज पर घूमने गया था। बैराज पर उनका मन नहाने का हुआ, तो तीनों दोस्तों ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद रिजवान के साथी तो बाहर आ गए लेकिन रिजवान का कोई पता नहीं चला। दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया गया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला । 
विज्ञापन


बुधवार सुबह गंगा किनारे पर एक शव को तैरते होने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया।  शव की पहचान रिजवान के रूप में हुई। रिजवान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शव बैराज से दो किलोमीटर दूर गंगा के किनारे मिला है।बताया गया कि रिजवान पांच भाइयों में से तीसरे नंबर का था। रिजवान के दो बड़े भाई सऊदी अरब में है। वह घर पर खेती करता था। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed