फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth booked for exploitation and forced abortion on pretext of marriage in Nagal

Saharanpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 11:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 22 Sep 2025 11:10 PM IST
सार

नागल क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth booked for exploitation and forced abortion on pretext of marriage in Nagal
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती का कहना है कि वह मजदूरी करने के लिए गांव के ही युवक रईस के खेत पर जाती थी। इसी दौरान युवक उस पर गलत नजर रखने लगा और धीरे-धीरे बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने उससे शादी करने का वायदा किया और विश्वास में लेकर संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माता बनी कुमाता: मेरठ में नवरात्र के पहले दिन कूड़े में मिला नवजात बच्ची का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया और धमकी दी कि उसके पास अश्लील वीडियो है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से इस मामले का जिक्र किया या पुलिस से शिकायत की तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद उसने दबाव बनाकर दवाइयां खिलाकर गर्भपात करा दिया।

युवती का आरोप है कि अब आरोपी उससे गाली-गलौज करता है और लगातार डराता-धमकाता है। मजबूर होकर उसने पुलिस से शिकायत की। नागल पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी रईस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है और पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed