{"_id":"62322bfdb929577c410d49f4","slug":"youth-absconding-with-four-crore-goods-of-traders-saharanpur-news-mrt58066454","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का चार करोड़ माल लेकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का चार करोड़ माल लेकर युवक फरार
विज्ञापन
-- टीपीनगर के 100 व्यापारियों का चार ट्रकों में माल लेने दिल्ली गया था आरोपी, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी के ट्रांसपोर्ट नगर के 100 से अधिक व्यापारियों का चार करोड़ का माल लेकर एक युवक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। युवक चार ट्रकों के जरिए दिल्ली से माल लेने गया था, लेकिन वह सहारनपुर नहीं पहुंचा। एक व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर है, जहां से व्यापारियों का माल अलग-अलग शहरों और प्रदेशों में जाता है और दिल्ली से ट्रकों के जरिए सामान आता भी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी नसीम दो सप्ताह पूर्व चार ट्रकों को लेकर दिल्ली से कई व्यापारियों का सामान लेने के लिए गया था। आरोपी को दिल्ली से वाहनों के पुर्जे, बिजली की मोटर का सामान, होजरी, मशीनों के पार्ट्स, कॉस्टमेटिक और परचून का सामान लाना था। आरोपी जब कई दिनों तक सहारनपुर नहीं पहुंचा तो यहां के व्यापारियों ने दिल्ली में संपर्क किया, जहां के थोक विक्रेताओं ने जानकारी दी कि नसीम चार ट्रकों के जरिए माल लेकर 14 दिन पहले ही रवाना हो गया था। आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पहले व्यापारियों ने मौखिक रूप से थाना जनकपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन आरोपी का पता नहीं लग पाया। इसके साथ ही नसीम के साथ नदीम और एक अन्य युवक भी गायब हैं। इस मामले में नुमाइश कैंप निवासी व्यापारी सन्नी गुलाटी ने जनकपुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका करीब 12 लाख रुपये का माल लेकर आरोपी फरार है। इसी तरह ट्रकों में 100 से अधिक व्यापारियों का सामान आना था। पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब चार करोड़ सामान लेकर आरोपी फरार है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर माल बरामद करेगी।