{"_id":"6aef780c13ac5cc48703dd87","slug":"young-woman-suffers-burns-after-coming-into-contact-with-an-ht-line-falls-from-a-height-of-15-feet-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-187517-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसी युवती, 15 फीट की ऊंचाई से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसी युवती, 15 फीट की ऊंचाई से गिरी
Sun, 08 Nov 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। क्षेत्र के गांव खेड़ा मेवात में दीपावली पर मकान की सजावट करते समय 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। करंट लगने से युवती करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी स्वापी दीपावली के अवसर पर मकान पर लाइटें लगा रही थीं। इसी दौरान सजावट का तार घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से युवती झुलस गई और ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति रोष फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। सूचना पर ग्राम प्रधान राव अब्दुल हई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उधर, उपखंड अधिकारी पीसी सागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वह मामले की जांच कर रहे हैं।