फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Family Creates Ruckus

Saharanpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Family Creates Ruckus
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं। मृतका के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

19 वर्षीय हया खान मोहल्ला गोटेशाह में अपनी मां और सौतेले पिता के पास रहती थी। सोमवार को हया खान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही थाना बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी उसका चचेरा भाई अजर खान व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि युवती के गले पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी दोनों ही बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed