फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young woman commits suicide by consuming poisonous substance; accused arrested.

Saharanpur News: युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Young woman commits suicide by consuming poisonous substance; accused arrested.
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शादी तय होने के बाद परेशान करने पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। परिजनों ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू अर्जुन नगर निवासी अमर कपिल ने तहरीर देकर बताया कि भतीजी महिमा की बातचीत शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में गांव उमरपुर जलालाबाद निवासी गौरव से हो रही थी। परिजनों ने अगस्त 2025 में दोनों की शादी तय कर दी थी। आरोप है कि शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही गौरव ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। बाद में शादी से भी इंकार कर दिया। इससे आहत होकर 18 मार्च को महिमा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें आरोपी को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव और उनकी टीम ने आरोपी गौरव कुमार निवासी उमरपुर जलालाबाद को रेलवे के लकड़ी पुल पर ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed