फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young transporter died in a road accident

सड़क हादसे में युवा ट्रांसपोर्टर की मौत

Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young transporter died in a road accident
संचित कक्कड़ की फाइल फोटो। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर बड़ी नहर पुल के पास अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर कार सवार युवक की मौत हो गई। यह युवक ट्रांसपोर्ट कारोबारी था। परिवार की ओर से इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराए बिना ही शव का संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री नगर निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संचित कक्कड़ उर्फ नोनी (22) के चचेरे भाई शिवम का अंबाला हाईवे स्थित रिसोर्ट पर शादी समारोह था। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे संचित और कुछ अन्य लोग कार से शादी समारोह स्थल पर जा रहे थे। बड़ी नहर के पास पुल पार करते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल पर ही तेज मोड़ की ओर पेड़ से टकरा गई। इसी साइड कार में बैठे संचित के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसे बेसुध हालत में पहले निजी चिकित्सालय और फिर राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार बाकी लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

संचित के रिश्तेेदार ब्रित चावला ने बताया कि कार संचित का दोस्त पैरामाउंट निवासी सरदार हरप्रीत सिंह चला रहा था। बताया संचित कक्कड़ अविवाहित था। संचित अपने भाई संयम कक्कड़ के साथ ट्रांसपोर्ट कारोबार देखता था। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में परिवार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई गई है। संचित की मौत पर ट्रांसपोर्टर ललित पोपली, अमरजीत सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह, रोबिन सहित अन्य लोगों ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर दो वाहन भिड़े
सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर शनिवार रात नकुड़ तिराहे के पास टाटा मैजिक और कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार उस्मान को कुछ चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed