फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young people were in awe of the song 'Mud Mud Ke Na Dekh'

‘मुड़-मुड़ के ना देख’ गीत पर फिदा हुए युवा

Thu, 17 Feb 2022 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Young people were in awe of the song 'Mud Mud Ke Na Dekh'
सहारनपुर। बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडीज पर फिल्माया गया तथा टोनी कक्कड़ व नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गीत ‘मुड़-मुड़ के ना देख’ इन दिनों सहारनपुर के युवाओं के मोबाइल में खूब बज रहा है। इसकी वजह गीत में सहारनपुर का नाम आना है। जिसकी वजह से युवा इस गीत को बेहद पसंद कर रहे हैं। गीत के बोल कुछ इस तरह हैं, जिसमें पहले नेहा कक्कड़ गाते हुए कह रही हैं कि मुड़-मुड़ के ना देख। इसके जवाब में टोनी कक्कड़ गा रहे हैं- वो जो नार खड़ी थी, स्टार बड़ी थी, बेकार खड़ी थी, मैंने भी तो बस जाके बोला हम हम हैं सहारनपुर के। इसी लाइन पर सहारनपुर के युवा पूरे गीत पर फिदा हो गए हैं। पेश है गीत को लेकर ऐसे ही कुछ युवाओं से बातचीत।
विज्ञापन

महानगर के जवाहर पार्क निवासी विभोर जिंदल का कहना है कि अपने शहर का नाम किसी गीत के जरिए दुनिया भर में मशहूर होना अच्छा लग रहा है। वह इस गीत को कई बार सुन चुके हैं वह अपने दोस्तों को भी वीडियो शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह गीत सहारनपुर के संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलानी निवासी सात्विक सचदेवा ने बताया कि वह टोनी कक्कड़ के फेन हैं। टोनी के गाए लगभग सभी गीत सुने हैं। मुड़-मुड़ के ना देख गीत बेहद प्यारा है, जो सभी को भा रहा है। इसमें सहारनपुर का नाम आने से इसे और पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कॉलेज रोड निवासी रुहानी का कहना है कि वह संगीत प्रेमी हैं। टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के गीतों को वही नहीं, अन्य युवा भी खूब पसंद करते हैं। गीत में सहारनपुर का नाम आना सहारनपुरवासियों के लिए गर्व की बात है। वह भी सहेलियों को यह गीत शेयर कर चुकी हैं।

पुरानी आवास विकास कॉलोनी के केतन सेठी ने बताया कि टोनी और नेहा संगीत की दुनिया के बड़े स्टार हैं। उनके गीत में अपने शहर का नाम आना दिल को अच्छा लग रहा है। एक दोस्त ने यह गीत व्हाट्स एप किया था। अब वह स्वयं कई दास्तों को भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed