फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man's body found hanging at home.

Saharanpur News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 30 Jun 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging at home.
नागल। रणमलपुर गांव में प्रवेश (30) का अपने ही घर में फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, प्रवेश की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। दंपती के पास एक साल का बेटा है। अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। रविवार देर शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रवेश का शव घर में फंदे पर लटका मिला। रात करीब दस बजे पत्नी किसी काम से टिनशेड में गई तो उसने प्रवेश को फंदे पर लटके देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। परिजनों ने रजत को नीचे उतारा तथा अस्पताल ले गए। रजत राज मिस्त्री के पास मजदूरी करता था। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। सभी अलग-अलग घरों में रहते हैं। जांच अधिकारी रणपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

------
-- संवाद और सहयोग बेहद जरूरी
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन तिवारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को अवसाद के शिकार लोगों से खुलकर बात करनी चाहिए। धैर्य से उन्हें सुनना चाहिए। संवाद की कमी से वह अकेलापन महसूस करते हैं। यह अकेलापन उन्हें गलत निर्णय लेने पर मजबूर करता है। एक सहायक और समझदार माहौल कराना आवश्यक है। समय रहते सहयोग प्रदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed