{"_id":"656f74f91c79b5f405048fe5","slug":"young-man-tied-to-a-pole-and-beaten-on-charges-of-theft-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14160-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, केस दर्ज
Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में चोरी के आरोपी की पिटाई करते कॉलोनी अध्यक्ष अमित शर्मा
सहारनपुर। पैरमाउंट कॉलोनी में सरिया चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की खंभे से बांधकर पिटाई की गई, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने युवक की पिटाई करने वाले पैरमाउंट ट्यूलिप हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी की है। 53 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि युवक को खंभे से बांधा गया है। कॉलोनी के अध्यक्ष पैरामाउंट निवासी अमित शर्मा डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी है, लेकिन युवक को कोई नहीं बचा रहा है। युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच की।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सरिया चोरी करने वाला आरोपी रहमान है, जो गांव मवीकला निवासी है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले जेल जा चुका है। वहीं, रहमान की पिटाई करने की वीडियो सामने आई है, जिसकी जांच के बाद पैरामाउंट ट्यूलिप हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष अमित शर्मा के खिलाफ रहमान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार किया गया है। चोरी के आरोप में रहमान के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, सोसायटी अध्यक्ष का कहना हैं कि जब मैं वहां से गुजर रहा था तो देखा कि कुछ लोगों ने युवक को खंभे से बांध रखा था। डर था कि कहीं भीड़ युवक की हत्या न कर दें, इसलिए मैंने युवक को छुड़वाकर पुलिस के हवाले किया।