{"_id":"6af36d28d2db964db5007448","slug":"young-man-murdered-body-found-in-a-roadside-pit-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-187654-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक की हत्या, सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक की हत्या, सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव
Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। गांव चौरामंडी थाना चिलकाना निवासी राजू कश्यप (35) की हत्या कर दी गई। भीखनपुर-हैदरपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह उसका शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।
गांव निवासी राजू कश्यप सोमवार रात बिना किसी को बताए घर से निकला था। परिजनों ने संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह उसका शव भीखनपुर-हैदरपुर मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सरसावा पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को तहरीर देकर राजू की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि राजू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। सिर में गहरा घाव था। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि राजू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद परिजनाें के समक्ष भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया। उधर, एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। इसी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।