{"_id":"60da129d8ebc3eacd9557134","slug":"young-man-missing-in-love-marriage-saharanpur-news-mrt5449251137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाला युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रेम विवाह करने वाला युवक लापता हो गया। मेरठ के पांडव नगर निवासी उसकी पत्नी ने परिजनों पर पति को लापता करने का शक जाहिर करते हुए एसएसपी से कार्रवाई करने की मांग की है। मामला अलग - अलग वर्ग से जुड़ा है। एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
जनपद मेरठ के मोहल्ला पांडव नगर निवासी युवती ने बताया कि वह गाजियाबाद के एक कॉलेज में एलएलबी कर रही थी। इसी कॉलेज में सहारनपुर के मोहल्ला न्यू कपिल विहार निवासी युवक उसके साथ पढ़ता था। दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज में विवाह कर लिया और उसने अपना धर्म भी बदल लिया, लेकिन उसके पति के परिजन शादी से खुश नहीं थे। शादी के बाद वह दोनों मेरठ के पांडव नगर में रहने लगे। विगत 20 मार्च को वह न्यायिक सेवा परीक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश गई थी। वह जब घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा मिला और उसके पति घर में नहीं थे। काफी तलाशने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके पश्चात उसने मेरठ में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में एक कार और दो लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके पति को गुम कर दिया है। उसके पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने एसपी सिटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।