{"_id":"635ac8053898135d1620a66e","slug":"young-man-found-dead-on-bed-saharanpur-news-mrt611060854","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला युवक
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। रात में सोया एक युवक अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भैया दूज के दिन युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी नीरज (30) पुत्र मैनपाल सब्जी की रेहड़ी लगाता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात वह अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर ठीक ठाक सोया था। बृहस्पतिवार की सुबह देर तक भी जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं उठा। निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची तीतरों पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और आठ साल के बेटे कान्हा तथा सात साल के कुणाल को छोड़ गया है। वह सब्जी की रेहडी लगा कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी।