फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man ends his life by jumping in front of a train after being unable to pursue his studies due to financial hardship.

Saharanpur News: आर्थिक तंगी में पढ़ाई नहीं कर पाने पर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 23 Sep 2026 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Young man ends his life by jumping in front of a train after being unable to pursue his studies due to financial hardship.
सरसावा(सहारनपुर)। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे अमित कुमार (22 वर्षीय) ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह काफी दिनों से तनाव में था। पुलिस भी प्रथम दृष्टया आत्महत्या पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर अगली कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर भीखनपुर पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के कटने की सूचना पुलिस को मिली थी। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अमित अविवाहित था और दो भाई-बहनों में बड़ा था। बताया गया कि वह इंटरमीडिएट के बाद आगे पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-- रामपुर मनिहारान में भी युवक ने की थी आत्महत्या
सरसावा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार युवक ट्रेन की आगे कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं। सोमवार देर शाम रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे एक युवक कूद गया था, जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। युवक की पहचान अंकित (24) निवासी भगवानपुर अंबेहटा चांद थाना बड़गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed